UIDAI

UIDAI Alert: तुरंत लॉक करें अपना आधार, ये 3 फायदे आपको जानने जरूरी हैं

क्या आपका आधार कार्ड लॉक है या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की होने वाली है। आपको समय रहते अपने बायोमेट्रिक को लॉक कर लेना चाहिए जिससे आपकी जानकारी कोई भी साइबर अपराधी चोरी अथवा गलत काम को अंजाम नहीं दे पाएगा।

Published On:

डिजिटल युग में आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह किया जा रहा है, चाहे वह सरकारी काम हो या गैर सरकारी काम। लेकिन दूसरी ओर धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते ही जा रहें हैं। इस समस्या से बचने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को आधार की सुरक्षा के बायोमेट्रिक डेटा लॉक करने का सुझाव दिया है। यह एक आसान और बेहतरीन सुविधा है जिससे आप अपनी पहचान को सुरक्षित कर सकते हैं।

अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है तो आप जानकारी को लॉक करा सकते हैं। इससे आपकी निजी जानकारी अपने नियंत्रण में रहेगी और कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

बायोमेट्रिक लॉक करना क्यों है जरुरी?

UIDAI की इस सुविधा का लाभ लेकर आप अपने फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फेस स्कैनिंग जैसी डिटेल्स को सिक्योर कर सकते हैं। अगर आपके बायोमेट्रिक लॉक रहते हैं तो साइबर अपराधी आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और आपको इससे 3 बड़े फायदे होंगे जो कि निम्न प्रकार से हैं।

1. पहचान की चोरी से बचाव

आधार की बायोमेट्रिक डिटेल्स लॉक होने के बाद, आपका बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल किसी भी ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं किया जा सकता है। अगर कोई अपराधी ये डिटेल्स चुराने में कामयाब हो जाता है और लेनदेन कोशिश करता है उसका यह काम पूरा नहीं हो पाएगा। और आपकी पहचान सुरक्षित रहेगी।

2. वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षा

फ्रॉड व्यक्ति अपनी चाल में होकर अगर आपके डेटा क्लोन बना लेता है तो वह सत्यापन नहीं कर पाएगा क्योंकि सिस्टरम बायोमेट्रिक लॉक हुआ है। अब आपके बैंक अकाउंट में कोई भी फ्रॉड नहीं कर पाएगा।

3. लॉक और अनलॉक का नियंत्रण आपके हाथ में

बायोमेट्रिक लॉक करने से व्यक्ति की डेटा और गोपनीयता उसके नियंत्रण में होती है। अगर आप बेमोइत्रिक वेरिफिकेशन कराना चाहते हैं तो UIDAI ऐप में जाकर इसे अनलॉक कर सकते हैं। जब आपका के पूरा हो जाता है तो तुरंत ही इसे फिर लॉक कर लें।

आधार लॉक कैसे करें?

इसके लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल अथवा mAadhaar ऐप को ओपन करना है। यह एक आसान प्रक्रिया है।

  • सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • होम पेज पर आपको My Aadhaar का सेक्शन दिखेगा उस पर जाएं।
  • फिर बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक करें, के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • आपके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे बॉक्स में दर्ज करें।
  • फिर आपको सबमिट कर देना है, इस प्रकार आपका बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित रूप से लॉक कर दिया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ आप मुफ्त में उठा सकते हैं यानी की आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा और अपनी आधार जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं।

Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment