UIDAI

अब आधार में नाम या जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल, जानें नए नियम

UIDAI ने आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि बदलने के नियम कड़े कर दिए हैं, अब पहले से ज्यादा दस्तावेज़ और सख्त वेरिफिकेशन की जरूरत होगी, जानिए क्या बदले हैं नए नियम और कैसे प्रभावित होंगे लाखों यूजर्स।

Published On:
अब आधार में नाम या जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल, जानें नए नियम
अब आधार में नाम या जन्मतिथि बदलना हुआ मुश्किल, जानें नए नियम

अब Aadhaar कार्ड में नाम और जन्मतिथि में बदलाव करना पहले जितना आसान नहीं रह गया है। UIDAI नें नए नियम लागू किए हैं ताकि आधार कार्ड की प्रामाणिकता और सुरक्षा बनी रहे। अब गलत या बार-बार बदलाव करने वाले लोगों के लिए प्रक्रिया और सख्त कर दी गई है।

जन्मतिथि सुधार के नए नियम

  • पहली बार बदलाव: यदि आप अपने आधार कार्ड में पहली बार जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो आपके पास मान्य सरकारी दस्तावेज होना जरूरी होगा। दसवीं बोर्ड की मार्कशीट या किसी सरकारी विभाग द्वारा जारी प्रमाणपत्र को स्वीकार किया जाएगा।
  • दूसरी बार बदलाव: यदि कोई दूसरी बार जन्मतिथि बदलना चाहता है, तो सिर्फ स्थानीय नगरपालिका अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) ही मान्य होगा।

नाम सुधार के नए नियम

  • तीसरी बार बदलाव: यदि आपके आधार में तीसरी बार नाम सुधार की आवश्यकता होती है, तो इस प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
    गजट नोटिफिकेशन एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसे सरकार द्वारा प्रकाशित किया जाता है। इसका इस्तेमाल नाम, नियम या सरकारी घोषणाओं की आधिकारिक पुष्टि के लिए किया जाता है और यह सभी विभागों में कानूनी रूप से मान्य है।

अन्य अपडेट्स

  • पता और मोबाइल नंबर: UIDAI ने पता (Address) और मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया है। इन्हें जरूरत पड़ने पर कई बार संशोधित किया जा सकता है।
  • नया नामांकन: पहली बार नया आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: UIDAI का बड़ा फैसला – बंद हुई आधार की 2 ज़रूरी सेवाएँ

क्यों किए गए ये बदलाव?

UIDAI का कहना है कि आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान ही नहीं बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं का प्रमुख साधन बन चुका है। इस कारण इसमें बार-बार बदलाव और गलत जानकारी देने की समस्या सामने आती थी। अब नए नियमों के बाद ऐसे मामलों पर रोक लगेगी और आधार कार्ड की विश्वसनीयता और भी मजबूत होगी।

क्या करें आधार धारक?

यदि आप आधार कार्ड में कोई अपडेट कराना चाहते हैं, तो पहले यह देख लें कि आपके पास सही और मान्य दस्तावेज उपलब्ध हो, बिना आधिकारिक दस्तावेज के अब सुधार संभव नहीं होगा। जरूरी है कि लोग समय रहते, अपने दस्तावेजों की जांच कर ले, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आसानी से सुधार किया जा सके।

aadhaar download online Aadhar Card Address Change Documents Adhaar PVC card Link Aadhar with Mobile PAN-Aadhaar linking pvc aadhaar card order pvc aadhaar download
Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment