UIDAI

Aadhaar में Mobile Number Update करना है लेकिन पुराना नंबर बंद? यहां जानें आसान तरीका

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना है लेकिन पुराना नंबर अब काम नहीं कर रहा? टेंशन मत लीजिए! बिना पुराने नंबर के भी आसानी से नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, इसका जबरदस्त आसान तरीका यहां जानिए।

Published On:
Aadhaar में Mobile Number Update करना है लेकिन पुराना नंबर बंद? यहां जानें आसान तरीका
Aadhaar में Mobile Number Update करना है लेकिन पुराना नंबर बंद? यहां जानें आसान तरीका

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि सभी सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं में मोबाइल नंबर एक अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका नंबर आधार से लिंक नहीं है या फिर पुराना नंबर बदलकर नया जोड़ना है, तो यह काम आप आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके कर सकते हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट क्यों जरूरी है?

बैंकिंग सेवाओं जैसे नेट बैंकिंग, UPI और ATM वेरिफिकेशन में आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आता है। सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए भी मोबाइल नंबर जरूरी होता है। eKYC और डिजिटल पहचान सत्यापन की सभी प्रक्रियाओं में मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले गूगल क्रोम या किसी भी ब्राउज़र पर UIDAI टाइप करें और उसकी आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: Appointment बुक करें

  • वेबसाइट पर नीचे स्क्रॉल करें और “Book an Appointment” का ऑप्शन चुनें।आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट
  • यहां आपको अपने शहर (City) या नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चयन करना होगा।
  • “Proceed to Book Appointment” पर क्लिक करें।आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया

स्टेप 3: अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें

  • नया मोबाइल नंबर डालें जिसे आप आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते हैं।
  • कैप्चा एंटर करने के बाद “Generate OTP” पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे डालकर “Verify OTP” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आधार और व्यक्तिगत विवरण भरें

  • अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डालें।आधार और व्यक्तिगत विवरण भरें
  • आधार कार्ड पर लिखा पूरा नाम सही-सही दर्ज करें।
  • राज्य (State), शहर (City) और नजदीकी Aadhaar Seva Kendra चुनें।
  • अगले पेज पर “Mobile Number Update” का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5: Appointment स्लॉट चुनें

  • अब आपको उपलब्ध तारीख और समय स्लॉट दिखेंगे।
  • अपनी सुविधानुसार Date और Time चुनकर “Next” पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी ध्यान से चेक करें और “Submit” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: ₹50 का भुगतान करें

  • मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होता है।
  • यह पेमेंट आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
  • सफल भुगतान के बाद आपका Appointment कन्फर्म हो जाएगा।

स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट करें

  • पेमेंट सफल होने के बाद “Application Form” का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें और आधार सेवा केंद्र पर लेकर जाएं।

स्टेप 8: आधार सेवा केंद्र पर प्रक्रिया पूरी करें

  • तय तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र जाएं।
  • वहां आपका बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट), फोटोग्राफ और एप्लीकेशन फॉर्म स्कैन किया जाएगा।
  • यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर 48 घंटे में आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

ध्यान देने योग्य बातें

बिना आधार सेवा केंद्र गए मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया जा सकता। और मोबाइल नंबर बदलने पर पुराना नंबर आधार से पूरी तरह हट जाएगा। इसके अलावा पेमेंट रसीद और एप्लीकेशन फॉर्म सुरक्षित रखें जब तक मोबाइल नंबर अपडेट न हो जाए।

Aadhaar aadhaar download online Link Aadhar with Mobile Mobile Number Update
Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment