UIDAI

Aadhaar में Email जोड़ना/बदलना चाहते हैं? कैसे करें, क्या है इसके फायदे जानें

क्या आपका ईमेल आधार से जुड़ा है? बदलना या नया जोड़ना चाहते हैं तो ये आसान तरीका जरूर जानें, वरना रह जाएंगे कई जरूरी सरकारी सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं से दूर!

Published On:
Aadhaar में Email जोड़ना/बदलना चाहते हैं? कैसे करें, क्या है इसके फायदे जानें
Aadhaar में Email जोड़ना/बदलना चाहते हैं? कैसे करें, क्या है इसके फायदे जानें

आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे मजबूत दस्तावेज बन चुका है। सरकार की ज्यादातर सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार नंबर की जरूरत होती है। ऐसे में इसे सुरक्षित बनाना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया इसी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। अगर आपने आधार बनवाते समय ईमेल आईडी उपलब्ध नहीं करवाई थी, तो अब भी इसे कभी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपडेट कराया जा सकता है।

आधार को ईमेल आईडी से जोड़ने की जरूरत क्यों है?

कई लोग सोचते हैं कि जब मोबाइल नंबर आधार से पहले से जुड़ा है, तो ईमेल क्यों लिंक करना चाहिए। दरअसल, ईमेल आईडी को आधार से जोड़ने के कई फायदे हैं। इससे आपके रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित रहते हैं। अगर कभी आधार से जुड़ी कोई समस्या आती है या फिर आधार कार्ड खो जाता है, तो ईमेल के जरिए सभी जरूरी जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती है। इसके अलावा UIDAI की तरफ से जारी होने वाले नोटिफिकेशन और अलर्ट भी सीधे आपके ईमेल पर प्राप्त होते हैं। साथ ही, बैंक या अन्य वित्तीय सेवाओं में धोखाधड़ी की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।

ऑनलाइन माध्यम से आधार को ईमेल से जोड़ना

ऑनलाइन प्रक्रिया सबसे आसान और तेज़ है। इसकी खासियत यह है कि आपको किसी भी केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसके लिए यह जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर पहले से आधार से जुड़ा हो।

  • ऑनलाइन ईमेल अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां “My Aadhaar” सेक्शन में “Verify Email/Mobile Number” ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स में ईमेल आईडी भरें।
  • इसके बाद दिए गए सुरक्षा कोड को डालें और “Send OTP” बटन दबाएं।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। अगर सारी जानकारी सही है, तो सिस्टम आपको एक Update Request Number (URN) देगा जिसकी मदद से आप अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस बाद में चेक कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक पुष्टिकरण संदेश भी आ जाएगा।

ऑफलाइन प्रक्रिया आधार सेवा केंद्र का विकल्प

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ नहीं है, तो आप ऑफलाइन प्रोसेस से भी ईमेल आईडी लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां जाकर सबसे पहले आपको आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा।

यह भी पढे:Aadhaar में Mobile Number Update करना है लेकिन पुराना नंबर बंद? यहां जानें आसान तरीका

उस फॉर्म में अपना आधार नंबर और नई ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ऑपरेटर आपके डिटेल्स को सिस्टम में अपलोड कर देगा। इसके लिए ₹50 का शुल्क लिया जाता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश भेजा जाएगा।

ईमेल से आधार लिंक होने के फायदे

ईमेल आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने के कई व्यावहारिक लाभ हैं। जब भी आप अपने आधार कार्ड का किसी सत्यापन या लेन-देन में इस्तेमाल करेंगे, तो इसकी सूचना ईमेल और मोबाइल दोनों पर मिल जाएगी। अगर कभी आपका आधार कार्ड कहीं करना पड़ा, तो आप ईमेल आईडी के जरिए तुरंत इसका पता लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, UIDAI की सभी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर आपके मेल पर पहुंचती रहेगी।

Aadhaar aadhaar download online Aadhar Card Address Change Documents Link Aadhar with Mobile
Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment