UIDAI

UIDAI का नया नियम: आधार कार्ड में गलत नाम सुधारना हुआ आसान, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

UIDAI ने आधार कार्ड में नाम सुधारने के नियम बदल दिए हैं। अब नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन अनिवार्य होगा और यह सुविधा केवल दो बार ही मिल पाएगी। वहीं पता अपडेट की प्रक्रिया आसान कर दी गई है, जिसे अब बैंक पासबुक से भी किया जा सकता है। ये बदलाव सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए अहम हैं।

Published On:
uidai new rule correcting name in aadhaar

आधार कार्ड देश के हर नागरिक के लिए अब एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंकिंग ट्रांजैक्शन, स्कूल- कॉलेज एडमिशन या मोबाइल कनेक्शन तक—हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर इसमें कोई गलती हो, खासकर नाम की, तो काफी दिक्कतें आ सकती हैं। इसी समस्या को लेकर UIDAI ने हाल ही में नए नियम लागू किए हैं, जिससे नाम सुधार की प्रक्रिया अब पहले से अलग हो गई है।

नाम बदलना अब होगा थोड़ा कठिन

UIDAI के नए नियमों के मुताबिक अब आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए Gazette Notification पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है। चाहे आप केवल स्पेलिंग सुधार करवाना चाहें या पूरा नाम बदलना चाहें, दोनों ही स्थितियों में गजट की कॉपी देनी होगी। इस नियम का मकसद आधार में फर्जी बदलावों पर रोक लगाना और सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट करने होंगे जरूरी

नाम बदलने के समय आपको गजट नोटिफिकेशन के साथ किसी और वैलिड ID Proof भी जमा करना होगा। इनमें शामिल हो सकते हैं:

  • PAN Card
  • Voter ID
  • Driving License
  • Passport
  • Service ID Card

इनमें आपके सही नाम की पूरी डिटेल होना अनिवार्य होगा।

नाम सुधार के सीमित मौके

अब एक और बड़ी बात यह है कि UIDAI ने नाम बदलने की सुविधा केवल दो बार तक सीमित कर दी है। यानी अगर आपने दो बार नाम बदलवा लिया तो तीसरी बार यह मौका नहीं मिलेगा। इसका सीधा मतलब है कि अब लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी और सतर्कता से अपना नाम सही कराना होगा।

पता बदलना हुआ आसान

जहां नाम बदलने की प्रक्रिया सख्त की गई है, वहीं Address Update की सुविधा आसान कर दी गई है। अब आप पब्लिक सेक्टर बैंक की पासबुक का इस्तेमाल करके भी पता अपडेट कर सकते हैं। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी और बिना किसी लंबी-चौड़ी डॉक्यूमेंटेशन के पता सुधार करवाया जा सकेगा।

क्यों किए गए ये बदलाव?

UIDAI का कहना है कि इन परिवर्तनों से दो फायदे होंगे—

  1. सुरक्षा (Security): फर्जी नाम या गलत डॉक्यूमेंट्स से आधार अपडेट कराने के मामलों पर पूरी तरह रोक लगेगी।
  2. सुविधा (Convenience): पता और अन्य जानकारी को आसानी से अपडेट किया जा सकेगा, ताकि आम नागरिकों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment