
Aadhaar Enrolment या आधार नामांकन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा भारत के नागरिकों को उनकी पहचान और पते के प्रमाण के लिए एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या यानी आधार नंबर जारी करने की प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया बेहद ही सरल और स्वैछिक (Voluntary) है, जिसके तहत व्यक्ति के बायोमेरट्रीक (आँखों का स्कैन और उँगलियों के निशान) और जनसांख्यिक एकत्रित करके सुरक्षित तरीके से आधार नामांकन किया जाता है।
यह प्रक्रिया भारत के सभी निवासियों के लिए खुली है और पूरी तरह निःशुल्क, स्वैछिक है। आधार नामांकन के बाद व्यक्ति को ई-आधार या भौतिक आधार कार्ड प्राप्त होता है। जिसका उपयोग नागरिक विभिन्न सरकारी स्वेआओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पहचान प्रमाण के लिए कर सकते हैं।
आधार नामांकन हेतु पात्रता
- कोई भी भारतीय नागरिक, एनआरआई और विदेशी नागरिक जिनके पास वैध निवास प्रमाण है वह आधार नामांकन कर सकते हैं।
- 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना बायोमेट्रिक डाटा वाला बाल आधार दिया जाता है, जिसे 5 वर्ष बाद करवाना आवश्यक है।
- अनिवासी भारतीय (NRI) भी वैध भारतीय पासपोर्ट के साथ आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें वह पिछले 182 दिनों से भारत में रह रहे हों।
Aadhaar Enrolment के लिए जरुरी दस्तावेज
आधार नामांकन के लिए आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज जो UIDAI द्वारा स्वीकार किए जाते हैं होने आवश्यक है, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है।
- पहचान प्रमाण पत्र: (वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, डीएल, मैरिज सर्टिफिकेट कोई एक)
- पता प्रमाण पत्र: (वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड, यूटिलिटी बिल (बिजली/पानी बिल), बैंक पासबुक, किराया या लीज एग्रीमेंट)
- जन्म प्रमाण पत्र: (बर्थ सर्टिफिकेट, SSLC सर्टिफिकेट, पैनकार्ड, पासपोर्ट, सरकारी अस्पताल या स्कूल से प्रमाण पत्र)
- HoF आधारित के लिए संबंध प्रमाण (PoR): (राशन कार्ड, PDS कार्ड, MNREGA कार्ड, जन्म प्रमाण बच्चों के लिए, मैरिज सर्टिफिकेट)
आधार एनरोलमेंट के तरीके
आधार नामांकन के कई विकल्प मौजूद हैं, आप यहाँ बताए गए तरीकों से एनरोलमेंट की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
Aadhaar सेवा केंद्र या परमानेंट एनरोलनेंट सेंटर से नामांकन
आधार नामांकन के लिए आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या PECs दोनों में से किसी से भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट विक्लप प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या PEC में विजिट करें।
- अब UIDAI की वेबसाइट या हेलप्लाइन नंबर:1947 पर कॉल कर लें।
- इसके बाद UIDAI अपॉइंटमेंट पोर्टल पर अपने राज्य/ शहर और स्लॉट का चयन करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी वेरिफिकेशन और अपॉइंटमेंट को कन्फर्म करें।
- अब अपॉइंटमेंट वाले दिन अपनी सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटोकॉपी को लेकर जाएं।
- इसके बाद केंद्र से नामांकन फॉर्म प्राप्त करें आप चाहे तो इसे वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब जरुरी विवरण भरें और बताए की क्या आप अपने आधार को सरकारी सब्सिडी या योजनाओं से जोड़ने के लिए सहमत हैं।
- अब ऑपेरेटर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा और UIDAI सिस्टम में जानकारी दर्ज करेगा।
- वेरिफिकेशन के बाद ओरिजिनल दस्तावेज आपको वापस कर दिए जाएंगे।
- अब आपका बायोमेटिक डाटा कलेक्ट किया जाएगा और आपको एनरोलमेंट आईडी के साथ पावती पर्ची प्राप्त होगी।
- पर्ची में आपका नाम, नामांकन तिथि और केंद्र का विवरण शामिल होगा।
- एनरोलमेंट आईडी से आप अपने स्टेटस की जांच कर सकेंगे।
- आधार जेनरेट होने पर 10 से 30 दिन लग सकते हैं, जैसे ही आधार तैयार हो जाएगा आपको एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी।
बिना दस्तावेजों के एनरोलमेंट
जिन लोगों के पास वैध पहचान प्रमाण या दस्तावेज नहीं है, उनके लिए UIDAI परिवार के मुखिया (HoF) या परिचयकर्ता के माध्यम से नामांकन की अनुमति देता है। HoF कोई भी अधिकृत व्यक्ति जैसे सरकारी अधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि या सामुदायिक नेता जो आपकी पहचान और पते की पुष्टि कर सके होना चाहिए।
- सबसे पहले आप परिचयकर्ता के पास आधार सेवा केंद्र या PEC में जाएं।
- परिचयकर्ता आपके पहचान और पटे की पुष्टि की पुष्टि करेगा।
- अब अपने बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करें।
- जिसके बाद आपको EID संख्या के साथ पावती पर्ची प्राप्त हो जाएगी।
यदि आप HoF के साथ जाते हैं तो:
- HoF आधार नामांकन के लिए अपना आधार नंबर और PoR दस्तावेज जमा करेगा।
- अब HoF द्वारा सत्यापित अपने विवरण के साथ एनरोलमेंट फॉर्म भरें।
- इसके बाद अपना बायोमेट्रिक डेटा प्रदान करें।
- जिसके बाद आपको EID संख्या के साथ पावती पर्ची प्राप्त हो जाएगी।
बाल आधार के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया
यदि बच्चा 5 वर्ष से कम आयु का है तो
- सबसे पहले उसके साथ आधार सेवा केंद्र या PEC में जाएं।
- अब एनरोलमेंट फॉर्म में माता-पिता का आधार के साथ बच्चे की जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद बच्चे की एक फोटो ली जाएगी।
- बच्चे की फोटो लेने के बाद आपको EID संख्या मिल जाएगी।
वहीं 5 वर्ष से 15 आयु के बच्चे का आधार अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र या PEC में बच्चे के बाल आधार कार्ड के साथ माता-पिता का आधार भी साथ अवश्य लेकर जाएं। आधार एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपना या अपने बच्चे के एनरोलमेंट स्टेटस की जांच भी EID के जरिए कर सकते हैं।