
आधार कार्ड भारत में पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें नाम, पता, जन्मतिथि, पिता या पति का नाम जैसी जानकारी होती है। कई बार इन जानकारियों में त्रुटि हो सकती है या अपडेट करने की आवश्यकता होती है। खासतौर पर अगर अपने नाम में कोई सुधार या करेक्शन करना हो, तो यह प्रक्रिया थोड़ी अलग और सावधानी से करनी होती है। यहां इस आर्टिकल में आसानी से समझाया गया है कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार कार्ड की जानकारी को सही या अपडेट किया जा सकता है, खासकर नाम के करेक्शन के लिए।
आधार कार्ड में नाम या अन्य जानकारी क्यों करें अपडेट?
आधार कार्ड पर सही नाम और पता होना जरूरी है क्योंकि यह कई सरकारी और गैर-सरकारी दस्तावेजों के लिए उपयोग होता है। गलती होने पर बैंक खाते, मोबाइल नंबर रजिस्ट्री, पैन कार्ड आदि में समस्या हो सकती है। इसलिए अपने नाम, पिता या पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर या फोटो में सुधार कराना आवश्यक हो जाता है।
आधार कार्ड की सूचना ऑनलाइन अपडेट करने का पूरा तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में
“myaadhaar.gov.in” टाइप करें और आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। - बुक एंड अपॉइंटमेंट विकल्प चुनें
लॉगिन करने के बजाय आपको नीचे दिख रहे “Book an Appointment” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसका उपयोग कर आप नाम या अन्य जानकारी के लिए करेक्शन करवा सकते हैं। - अपना नजदीकी आधार सेवा केंद्र चुनें
नजदीकी सिटी का नाम सेलेक्ट करें और “Proceed to Book Appointment” पर क्लिक करें।
- अपडेट विकल्प चुनें
“आधार अपडेट” विकल्प चुनें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर एंटर करें और कैप्चा कोड डालकर OTP जनरेट करें। फोन पर आने वाला OTP डालकर वेरीफाइ करें।
- अपडेट फॉर्म भरें
फॉर्म में अपना वर्तमान आधार नंबर, मौजूद नाम और जन्मतिथि भरें। वेरिफिकेशन के लिए “डक्यूमेंट” विकल्प चुनें ताकि प्रक्रिया तेज हो सके। फिर अपनी स्टेट और सिटी चुनें। - करने वाले बदलाव चयनित करें
अब बताएं कि आपको कौन-सी जानकारी बदलनी है। नाम, फोटो, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि की सूची में से सही विकल्प चुनें। - नाम में करेक्शन के लिए नया नाम दर्ज करें
यदि सिर्फ नाम बदलना है तो नया नाम सही प्रकार से भरें। फिर अपनी पहचान प्रमाण (ID Proof) जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पैन कार्ड या अन्य वैध दस्तावेज चुनें। - अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें
फॉर्म में उपलब्ध कैलेंडर से अपनी सुविधानुसार तारीख और समय का चयन करें। - समाप्ति और भुगतान
नाम का करेक्शन करने के लिए ₹50 का शुल्क देना होता है। भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। पेमेंट के बाद रसीद डाउनलोड करें।
- अपॉइंटमेंट वाले केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट जमा करें
अपॉइंटमेंट की तारीख और समय पर चुने गए आधार सेवा केंद्र पर जाएं। अपना डॉक्यूमेंट जमा करें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या आंखों के माध्यम से) पूरा करें। - नाम में बदलाव हो जाएगा
सफल वेरिफिकेशन के 24 से 48 घंटे के भीतर आपका नया नाम आधार कार्ड में अपडेट हो जाएगा।
महत्वपूर्ण बातें और शुल्क जानकारी
नाम में केवल करेक्शन के लिए ₹50 फीस लागू होती है। इसके अलावा अगर फोटो या बायोमेट्रिक अपडेट करना हो तो ₹100 शुल्क देना होगा। और पेमेंट पूरी तरह से ऑनलाइन होता है, आधार सेवा केंद्र पर आपको अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होता। लास्ट में आवेदन फॉर्म और रसीद अपने पास डिजिटल या प्रिंटेड रूप में रखें।





