
आज के डिजिटल समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरतों का अहम दस्तावेज़ बन चुका है। बैंकिंग सुविधा हो, बच्चों का एडमिशन या किसी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना हर जगह आधार कार्ड की डिटेल्स मांगी जाती हैं। खासकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर, क्योंकि ओटीपी वेरिफिकेशन के बिना कोई भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती।
लेकिन कई बार लोग यह भूल जाते हैं कि उनके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। अगर आप भी ऐसी उलझन में हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स से आप सीधे पता कर सकते हैं कि आपका कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है।
मोबाइल नंबर क्यों ज़रूरी है आधार से जोड़ना?
- बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय ओटीपी उसी नंबर पर आता है।
- आधार से पैन लिंक करने और KYC प्रक्रियाओं में सबसे महत्वपूर्ण है।
- सरकारी सब्सिडी, योजना या बेनिफिट का स्टेटस चेक करने के लिए भी आधार से जुड़े नंबर पर मैसेज आता है।
- लॉगिन, पासवर्ड या e-KYC से जुड़े सभी वेरिफिकेशन आधार लिंक्ड नंबर के बिना संभव नहीं।
अगर भूल गए हैं लिंक मोबाइल नंबर तो क्या होगा?
- OTP न मिलने पर आप किसी ऑनलाइन सेवा का लाभ नहीं उठा सकते।
- बैंकिंग, पेंशन, या सरकारी योजना आवेदन प्रोसेस बीच में अटक सकती है।
- आधार कार्ड में सुधार (Update/Correction) भी लिंक्ड मोबाइल नंबर के बिना कठिन हो जाता है।
ऐसे करें चेक कौन सा नंबर लिंक है आधार से
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर फॉलो करें ये स्टेप्स:
- अपने ब्राउज़र में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- वहां My Aadhaar सेक्शन में जाएं।
- अब विकल्प चुनें – Aadhaar Services।
- यहां आपको “Verify an Aadhaar Number” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- “Proceed to Verify” के बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर के अंतिम कुछ अंक दिखाई देंगे। इन्हीं अंकों से आप पहचान सकते हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹50 में बनवाएं सुपर हाईटेक आधार कार्ड! अभी मंगवाएं फोन से
अगर आपका नंबर बदल गया है
यदि आपके पास वह पुराना मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है जो आधार से लिंक था, तब आपको अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। इसकी प्रक्रिया बेहद सरल है और इसके लिए सिर्फ बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन की ज़रूरत होती है।





