UIDAI

Aadhaar-Licence Link: अब बिना आधार नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे करें लिंक

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत जरुरी हो गया है। अगर आप समय पर लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे तो भविष्य में आप ऑनलाइन परिवहन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

Published On:

Aadhaar-Licence Link: क्या आपने अपना ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक कर लिया है, अगर नहीं किया है तो सावधान हो जाइए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह प्रक्रिया इसलिए जरुरी है ताकि परिवहन सेवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सके।

अगर आपका लाइसेंस भी है तो आपको यह कार्य समय पर करना होगा। इसके लिए मंत्रालय ने ऑनलाइन सुविधा शुरू की है आप घर बैठे अपना लाइसेंस आधार से लिंक कर सकते हैं। यानी की आपको अब RTO में जाने की जरुरत नहीं है। आइए इस पूरी प्रक्रिया को लेख में जानते हैं।

DL के साथ आधार लिंक करना क्यों है जरुरी?

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करना बहुत जरुरी है, आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

  • आधार से लाइसेंस लिंक होने के बाद सुरक्षा और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, लोग फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और न ही डुप्लीकेट लाइसेंस बना सकेंगे।
  • इस सेवाओं का लाभ केवल केवल पात्र और सही नागरिकों को मिल सके, इसके लिए यह प्रक्रिया बहुत जरुरी है।
  • वाहन चालक लइसेंस से जुड़ी जानकारी, अपडेट जैसे पता बदलना अथवा रिन्युअल, घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आधार-लाइसेंस लिंक करने की प्रक्रिया क्या है?

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ना बहुत आसान है, इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू किया हुआ है जो हम आपको नीचे बता रहें हैं। आपको इस प्रक्रिया के स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य के क्षेत्रीय विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट या केंद्र सरकार के Parivahan.gov.in पोर्टल पर जाना है।
  • होम पेज में आपको Link Aadhaar अथवा Aadhaar Services जैसे विकल्प को ढूँढना है।
  • ड्राप-डाउन मेनू से आपको Driving Licence कर ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • फिर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी है।
  • इसके बाद Get Details पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने डीएल जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब नीचे दिए गए बॉक्स में 12 अंकों का आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरना है।
  • फिर आपको Submit पर क्लिक करना है। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे ध्यान से दर्ज करें।
  • फिर ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा होगा, और आपका आधार और DL लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इसके लिए आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन या मेसेज आ जाएगा।

यह भी देखें- अब फिर से बढ़ी आधार कार्ड अपडेट कराने की तारीख बढ़ी, जानें लास्ट डेट

अगर लिंकिंग नहीं किया तो क्या होगा?

अगर आप टाइम से अपने लाइसेंस को आधार से हो जोड़ते हैं तो आपको ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में दिक्क्त आ सकती है। आप रिन्युअल, डुप्लीकेट लाइसेंस अथवा लाइसेंस से जुड़े अपडेट जैसी परिवहन सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होगी।

अगर आप भविष्य में ऐसी समस्या से बचना चाहते हैं तो इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लें। इसलिए समय रहते ड्राइविंग लइसेंस को आधार से लिंक कर लें।

Author
Vishal Kumar

Follow Us On

Leave a Comment